देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): भारत की बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु डेनमार्क ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में महिला सिंगल्स के सेमीफाइनल में स्पेन की कैरोलिना मारिन से साथ खेलेंगी। सिंधु ने कल ओडेंस में क्वार्टर फाइनल में थाईलैंड की सुपानिडा काटेथोंग को 21-19, 21-12 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया था।
सिंधु के खिलाफ कैरोलिना मारिन का प्रदर्शन बेहतर रहा है। कैरोलिना ने सिंधु के विरूद्ध 10 मैचों में जीत हासिल की है, जबकि सिंधु को केवल 5 मैचों में ही सफलता मिली है। डेनमार्क ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के परिणाम पेरिस ओलंपिक में क्वालिफाइ करने के लिए महत्वपूर्ण होंगे।
#DenmarkOpenbadminton,#PVSindhu,,



