देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में कल कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान जताया है।
विभाग ने इस अवधि के दौरान इन सभी जिलों में 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले हिस्सों में हल्की बर्फबारी होने की संभावना भी व्यक्त की है। मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून के अनुसार राज्य के अन्य हिस्सों में मौसम सामान्य बना रहेगा। इस बीच, प्रदेश में आज मौसम साफ बना हुआ है। हालांकि, राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में रात के समय पाला पड़ने की वजह से अब ठण्ड में बढ़ोतरी होने लगी है।
#UttarakhandMausamupdate,,



