उड़ान योजना के तहत देहरादून से मसूरी के लिए शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा .

देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): पर्वतों की रानी मसूरी की सैर अब जल्द ही हेलीकॉप्टर के जरिए भी की जा सकेगी। नागरिक उड्डयन विभाग के सचिव सी रविशंकर ने बताया कि देहरादून से मसूरी जाने के लिए उड़ान योजना के तहत अब हैली सेवाओं का प्रयोग किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि उड़ान योजना के तहत मसूरी में भूमि का चयन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भूमि चयन होने के बाद यह सेवा जल्द ही शुरू हो जाएगी।