देहरादून/हल्द्वानी(हिल न्यूज़ लाइव): अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस है। इस मौके पर महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने हल्द्वानी के जी.जी.आई.सी स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने महिलाओं को महालक्ष्मी किट वितरित की।
इसके बाद पत्रकारों से बातचीत में श्रीमती आर्या ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस, बालिकाओं को बेहतर सुविधांए देने के लिए चिंतन करने का अवसर देता है। उन्होंने सभी को अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस की शुभकामनांए दीं।
#InternationalGirlChildDay,#Rekhaarya,,



