उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों को सरकारी सेवाओं में 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण के लिए प्रवर समिति की बैठक.

देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों और उनके आश्रितों को सरकारी सेवाओं में 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण देने संबंधी विधेयक पर चर्चा के लिए आज विधानसभा की प्रवर समिति की बैठक हुई। विधानसभा ने पिछले सत्र के दौरान यह विधेयक प्रवर समिति को सौंपा था।

सुबह विधानसभा स्थित सभागार में प्रवर समिति के अध्यक्ष व संसदीय कार्यमंत्री प्रेमचंद अग्रवाल की अध्यक्षता में इस बैठक का आयोजन किया गया। अग्रवाल ने बताया कि समिति की बैठक में सभी सदस्यों के सुझाव लिए गए। उन्होंने कहा कि अभी समिति की एक और बैठक आयोजित की जाएगी।