केदारनाथ धामः16 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, मौसम सर्द होने से धाम में शैल्टर और गर्मपानी की व्यवस्था की .

देहरादून/केदारनाथ(हिल न्यूज़ लाइव): केदरानाथ धाम में दर्शन के लिए इस वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का जन सैलाब उमड़ रहा है। अब तक 16 लाख 9 हजार से अधिक श्रद्धालु केदारनाथ की यात्रा कर चुके हैं। 

इस बीच मौसम में बदलाव होने से धाम क्षेत्र में हो रही बारिश और ऊपरी चोटियों में बर्फबारी से मौसम पहले से अधिक सर्द हो गया। मंदिर समिति और जिला प्रशासन ने तीर्थयात्रियों के लिए अलाव, शैल्टर और गर्मपानी की व्यवस्था की है।

बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया कि हर दिन 18 से 20 हजार तीर्थयात्री केदारनाथ धाम पहुंच रहे हैं। आपको बता दें कि बरसात कम होने से श्रद्धालु काफी संख्या में आजकल चारधाम की यात्रा कर रहे हैं, आये दिन धाम में श्रद्धालुओं का जन सैलाब उमड़ रहा है।

#kedarnathdham,#Kedarnathyatra, ,,