PM मोदी के जागेश्वर दौरे को लेकर शासन-प्रशासन तैयारियों में जुटा, प्रभारी मंत्री ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा .

देहरादून/जागेश्वर(हिल न्यूज़ लाइव): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जागेश्वर दौरे को लेकर शासन-प्रशासन तैयारियों में जुटा है। इसी सिलसिले में आज अल्मोड़ा जिले के प्रभारी मंत्री धन सिंह रावत ने जागेश्वर धाम पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

प्रदेश के मुख्य सचिव एसएस संधु और पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने भी जागेश्वर पहुंचकर प्रशासनिक व सुरक्षा तैयारियों को परखा। प्रभारी मंत्री धन सिंह रावत ने इस अवसर पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने से जागेश्वर धाम की प्रसिद्धि पूरे विश्व में होगी। 

#Jageshwar,#dhansinghrawat,,,,