उत्तराखण्ड में अगले दो दिनों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना .

देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): उत्तराखण्ड के कुछ हिस्सों में अगले दो दिनों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने अगले 48 घण्टों के दौरान गढ़वाल और कुमाऊं में बारिश की संभावना जताई है। इस बीच, प्रदेश में आज आमतौर पर मौसम साफ बना हुआ है। 

राजधानी देहरादून में आज अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं राज्य के पर्वतीय अंचल में ठण्ड का अहसास होने लगा है। पहाड़ी क्षेत्रों में सुबह और शाम के समय ठण्ड में बढ़ोतरी होने लगी है। 

#UttarakhandMausamupdate,,