उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केदारनाथ धाम के दर्शन कर पूजा अर्चना की .

देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तराखण्ड के तीन दिवसीय दौरे पर रहे जहां उन्होंने कल बद्रीनाथ धाम के दर्शन कर पूजा अर्चना की, आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केदारनाथ धाम के दर्शन किए। उन्होंने मंदिर में विशेष पूजा अर्चना कर विश्व में सुख समृद्धि और जन कल्याण की कामना की। 

इससे पहले, उन्होंने कल देश के पहले गांव माणा में सीमा पर तैनात जवानों से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीएम मोदी और मुख्यमंत्री धामी का आभार जताया।

#MYogiAdityanath,#kedarnathdham,,