देहरादून/चमोली(हिल न्यूज़ लाइव): उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद देहरादून की ओर से चमोली में कल से सीमांत बाल विज्ञान महोत्सव का राज्य स्तरीय आयोजन किया जा रहा है।
प्रदेशभर में वैज्ञानिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा हैै। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी का कल चमोली दौरे रहेंगे, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी इस महोत्सव में शामिल होंगे।
महोत्सव में कुल 5 प्रतियोगिताओं का आयोजन जाएगा, जिसमें पोस्टर प्रदर्शनी, विज्ञान प्रश्नोत्तरी, कविता पाठन, कविता पाठक (अंग्रेजी भाषा) और विज्ञान ड्रामा प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। यह सभी प्रतियोगिताएं जूनियर और सीनियर वर्ग के लिए अलग-अलग आयोजित की जांएगी।
#ChildrenScienceFestivalInchamoli,,



