देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): दिसम्बर में उत्तराखंड सरकार ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन करने जा रही है, इसी कड़ी मुख्यमंत्री धामी ने लंदन और दिल्ली में रोड़ शो किए, निवेशकों को आमंत्रित किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि राज्य की भौगोलिक परिस्थितियों और संस्कृति को ध्यान में रखते हुए उत्तराखण्ड में उद्योगों की स्थापना की जाएगी।
हरिद्वार में मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उनकी निवेशकों के साथ बैठक के काफी सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं और अब तक 40 हजार करोड़ रुपए के निवेश के प्रस्ताव उत्तराखंड को मिले हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि निवेशकों के सम्मेलन से पहले ही प्रदेश को एक बड़ी धनराशि निवेश के रूप में उपलब्ध हो जाए।
#GlobalInvestorsSummit2023,#UKGIS2023,#CMdhami,,



