देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): तीन दिवसीय दौरे पर उत्तराखण्ड पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, कल मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उसके बाद बद्रीनाथ और केदारनाथ पर जाएंगे।
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने शासकीय आवास पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर उनसे उत्तराखण्ड और उत्तर प्रदेश में संचालित विभिन्न विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा हुई, साथ ही दोनो राज्यों के आपसी समन्वय और सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास पर भी विस्तृत बातचीत हुई।
#CMdhami,#MYogiAdityanath,#Uttarakhand,,



