मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे अमित शाह, टिहरी के नरेंद्र नगर में होगी बैठक .

देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह कल उत्तराखंड के दौरे पर आ रहे हैं। गृह मंत्री टिहरी जिले के नरेंद्र नगर में आयोजित मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। 

बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहेंगे। साथ ही उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों को भी आमंत्रित किया गया है। चारों राज्यों के मुख्यमंत्री नए एजेंडों पर चर्चा और पुराने एजेंडों की समीक्षा करेंगे। बैठक को लेकर जिला और पुलिस प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।  

इसके बाद वे शाम को देहरादून के वन अनुसंधान संस्थान (एफ.आर.आई) में आयोजित 49वीं अखिल भारतीय पुलिस विज्ञान कांग्रेस में भी शामिल होंगे। गृह मंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर पुलिस विभाग ने राजधानी देहरादून में सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए हैं। 

पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने बताया कि अखिल भारतीय पुलिस विज्ञान कांग्रेस के लिए 5 थीम बनाई गई हैं और इस दौरान कुल नौ सत्र आयोजित किए जाएंगे। 

#AmitShahvisitUttarakhand,,