मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ब्रिटेन से 9000 करोड़ का निवेश लाने में रहा सफल .

देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लंदन दौरा का आज चौथा दिन है, यह उत्तराखंड सरकार के प्रतिनिधिमंडल का एक सफल दौरा था। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ब्रिटेन से 9000 करोड़ रुपये का निवेश लाने में सफल रहा। 

वहीं कायन जेट के साथ 4500 करोड़ के एमओयू पर हस्ताक्षर। उषा ब्रेको के साथ 1000 करोड़ का एमओयू साइन। पोमा ग्रुप के साथ 2000 करोड़ का एमओयू साइन। बर्मिंघम में विभिन्न कंपनियों के साथ 1500 करोड़ रुपये के करार पर हस्ताक्षर हुए हैं।

#GlobalInvewstersSummit2023,,,