देहरादून/चमोली(हिल न्यूज़ लाइव): राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह गुरुवार को बद्रीनाथ धाम पहुॅचें। बद्रीनाथ मंदिर में भगवान बदरी विशाल के दर्शन व पूजा करते हुए उन्होंने देश और प्रदेश की सुख समृद्धि व खुशहाली के लिए प्रार्थना की। मंदिर परिसर में मंदिर समिति और तीर्थ पुरोहितों ने राज्यपाल को अंगवस्त्र, तुलसी माला एवं प्रसाद भेंट करते हुए उनका स्वागत किया। इस दौरान राज्यपाल ने श्रद्धालुओं से बातचीत करते हुए यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया।
राज्यपाल ने बीआरओ गेस्ट हाउस बद्रीनाथ में मास्टर प्लान के तहत संचालित पुनर्निर्माण कार्यों की प्रगति के संबध में भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि जिस तरह से माननीय प्रधानमंत्री जी की महत्वाकांक्षी परियोजना बद्रीनाथ मास्टर प्लान के पुर्ननिर्माण कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है वह बेहद प्रशंसनीय और सराहनीय है। इसके लिए शासन प्रशासन की पूरी टीम सहित सभी लोग बधाई के पात्र है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में बद्रीनाथ धाम और भी दिव्य और भव्य नजर आएगा।



