देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): राज्य के विभिन्न निगमों प्राधिकरणों, परिषदों व आयोगों में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के पदों पर दायित्वों का बंटवारा किया गया है। लम्बे इंतजार के बाद सरकार ने 10 भाजपा नेताओं को दायित्व देने की सूची जारी की है। धामी सरकार में 10 नेताओं को दायित्व दिया गया है .इसके आज आदेश जारी कर दिए गए हैं, लंदन जाने से पहले सीएम धामी ने हरी झंडी दी थी, 10 नेताओं को मिला दर्जाप्राप्त मंत्री पद।
ज्योति प्रसाद गैरोला को उपाध्यक्ष 20 सूत्रीय कार्यक्रम का दायित्व दिया गया, रमेश गडिया को जलागम परिषद उपाध्यक्ष का दायित्व दिया गया, मधु भट्ट को उपाध्यक्ष साहित्य कला परिषद का दायित्व दिया गया, मुफ्ती शमून कासमी को अध्यक्ष मदरसा परिषद का दायित्व दिया गया, बलराज पासी को राज्य बीज संस्था का दायित्व दिया गया, सुरेश भट्ट उपाध्यक्ष स्वास्थ्य परिषद का दायित्व दिया गया, अनिल डब्बू अध्यक्ष कृषि उत्पादन मंडी का दायित्व दिया गया, कैलाश पंत अध्यक्ष श्रम संविदा बोर्ड का दायित्व दिया गया, शिव सिंह बिष्ट को उपाध्यक्ष पीएमजीएस राज्य का दायित्व दिया गया, नारायण राम को अध्यक्ष शिल्प उन्नयन संस्था बनाया गया है।



