देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत केदारनाथ धाम सहित विभिन्न क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिसमें केदारनाथ धाम में मंदिर परिसर, भैरो मंदिर, मंदाकिनी एवं सरस्वती नदी घाटों में स्वच्छता अभियान चलाया गया ।
इसके साथ ही नगर पंचायत तिलवाड़ा द्वारा भी कन्या जूनियर हाईस्कूल तिलवाड़ा में स्वच्छता कार्यक्रम चलाया गया जिसमें छात्र-छात्राओं को साफ-सफाई रखने तथा स्वच्छता की शपथ दिलाई गई।



