अब राष्ट्रीय पार्कों और वन्य जीव पार्कों में विजिट के लिए देना होगा अतिरिक्त शुल्क, जाने कितना बढ़ा प्रवेश शुल्क .

देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): अब राष्ट्रीय पार्कों और वन्य जीव पार्कों में जाने के लिए अतिरिक्त शुल्क देना पड़ेगा। कार्बेट टाइगर रिजर्व में 150 प्रतिशत तक प्रवेश शुल्क बढ़ा दिया है। यहां आज से देश के पर्यटकों से 200 की जगह 500 और विदेशियों से 900 की जगह 1500 रूपए लिए जाएंगे।

राजाजी टाइगर रिजर्व में भारतीयों से 150 की जगह 300, विदेशियों से 600 की जगह 1000 रुपए लिए जाने का निर्णय लिया गया है। जिम कॉर्बेट के निदेशक डॉ धीरज पांडे ने बताया कि लगभग 10  साल बाद शुल्क में बढ़ोतरी की गयी है।
 

#NationalPark,#wildlifeparks,#payextrafee,,,