मंत्री सौरभ बहुगुणा ने राजकीय पशु चिकित्सालय का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश.

देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा कोटद्वार दौरे पर रहे जहां उन्होंने कोटद्वार में स्थित राजकीय पशु चिकित्सालय का निरीक्षण किया। इस दौरान पशुओं के स्वास्थ्य और उन्हें दी जा रही दवाइयों की जांच की और चिकित्सालय को और बेहतर बनाने के लिए अधिकारियों को प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए।

मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि हम पशुओं की देखभाल और स्वास्थ्य सुविधाओं को सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस अवसर पर माननीय विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भी उपस्थित रहीं। इसके बाद उन्होंने कोटद्वार में स्थित दुग्ध अवशीतन केंद्र एवम् प्रोसेसिंग प्लांट का भी निरीक्षण किया।