देहरादून (हिल न्यूज़ लाइव): केन्द्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और नेहरू युवा केंद्र उत्तराखंड द्वारा देहरादून में पंच प्रण की थीम पर राज्य स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने छात्रों का उत्साह वर्धन किया। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं युवाओं को उत्साहित करती हैं।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि भारत एक युवा देश है और अमृतकाल के इस स्वर्णिम दौर में एक विकसित और आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने का दायित्व देश की युवा शक्ति पर है।
मुझे पूर्ण विश्वास है किनरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए अमृतकाल के पंच प्रणों पर चल हमारे देश के युवा एक सशक्त, आत्मनिर्भर एवं विकसित भारत का निर्माण करने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।



