GlobalInvestersSummit 2023: लंदन एयरपोर्ट पहुंचे सीएम पुष्कर धामी, निवेशकों को करेंगे आमंत्रित.

देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): चार दिवसीय ब्रिटेन दौरे के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज लंदन एयरपोर्ट पहुँचे, जहां देश और उत्तराखण्ड के प्रवासी भारतीयों ने उनका उत्तराखण्ड के पारंपरिक वाद्य यंत्रों के वादन एवं उत्तराखण्ड की परम्परा के अनुसार गर्मजोशी से स्वागत किया। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश सरकार का डेलिगेशन 29 सितंबर तक ब्रिटेन दौरे पर रहेगा। राज्य सरकार का डेलिगेशन लंदन और बर्मिंघम में दुनिया के बड़े बिजनेस हाउसेस के साथ बैठक करेगा और आगामी दिसंबर माह में होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए न्योता देगा।

#GlobalInvestersSummit2023,#UKGIS2023,,