देहरादून/हरिद्वार(हिल न्यूज़ लाइव): स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने हरिद्वार में डेंगू की रोकथाम एवं इसके प्रभावी नियंत्रण को लेकर जनपद हरिद्वार की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने कह कि वर्तमान में हरिद्वार जनपद की स्थिति सामान्य है। जनपद के मुख्य चिकित्सा अधिकारी को आगामी एक माह तक सतर्क रहने के निर्देश दिए है।
बैठक के दौरान 02 अक्टूबर तक देश एवं प्रदेश में चलाए जा रहे ‘आयुष्मान भव’ अभियान की समीक्षा की और अधिकारियों को विभिन्न दिशा निर्देश दिए। बैठक में विधायकगण, जिलाधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।



