मध्य प्रदेश दौरे पर सीएम पुष्कर सिंह धामी, कई जनसभाओं को किया संबोधित .

मध्य प्रदेश: सीएम पुष्कर सिंह धामी मध्य प्रदेश दौरे पर हैं, उन्होंने बीना, मध्य प्रदेश में आयोजित जनसभा को सम्बोधित कर क्षेत्रवासियों से भाजपा को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।  

उन्होंने कह कि जनसभाओं में जिस प्रकार से जनता का प्रेम व आशीर्वाद मिल रहा है, मुझे पूर्ण विश्वास है कि देवतुल्य जनता आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में डबल इंजन सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों पर मुहर लगाते हुए पुनः भाजपा को प्रचंड बहुमत से जिताने जा रही है।

MP के मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में मध्य प्रदेश सरकार ने अनेकों जनहितैषी निर्णय लिए हैं। कांग्रेस की सरकारों ने जहां मध्यप्रदेश को बीमारू राज्य की श्रेणी में खड़ा कर दिया था आज वहीं भाजपा की डबल इंजन सरकार में प्रदेश तीव्र गति से प्रगति कर रहा है।