देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल पर राज्य मंत्रीमण्डल द्वारा उत्तराखण्ड की जनता की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा भारत में जी-20 शिखर सम्मेलन के सफल आयोजन व भव्य समापन हेतु हार्दिक बधाई व आभार प्रकट किया गया है। मंत्रीमण्डल द्वारा भेजे गये बधाई संदेश में चन्द्रयान-03 एवं आदित्य एल-1 के सफल लॉन्चिंग के लिए भी प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया गया है।



