देहरादून(हिल न्यूज लाइव): राज्यपाल गुरमीत सिंह ने डाकपत्थर स्थित आसन बैराज का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने आसन बैराज स्थित झील के प्राकृतिक सौंदर्य का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि इस स्थान पर पर्यटन की असीमित संभावनाएं हैं, इसे और विकसित करने के लिए विशेष प्रयास किए जाने की जरूरत है।
राज्यपाल ने कहा कि इस तरह के नैसर्गिक सौंदर्य वाले स्थानों पर सुविधाओं को बढ़ाने के साथ-साथ प्रचार-प्रसार करने की जरूरत है, जिससे अधिक से अधिक पर्यटक यहां आएं। इस दौरान उन्होंने आसन बैराज स्थित बनी हट्स को भी देखा।
#Asanbarrage,,



