धामी कैबिनेट के बड़े फैसले, नीति आयोग की तर्ज पर बनेगा सेतु आयोग.

देहरादून(हिल न्यूज लाइव):सचिवालय में हुई धामी कैबिनेट की बैठक, बैठक में 13 प्रस्ताव लाए गए। नीति आयोग की तर्ज पर पॉलिसी थिंक टैंक प्रस्ताव का मंजूरी, एक सेतु आयोग बनाया जाएगा जिसके अध्यक्ष मुख्यमंत्री होंगे, पशु चारा के तहत उत्तराखंड चारा नीति को मंजूरी, नीति के तहत 166 करोड़ की लागत को मंजूरी दी गई है।  

पशुपालन विभाग के डॉक्टरों को 20 प्रतिशत एनपीए दिया जाएगा, पीरूल की खरीद 3 रू प्रति किलो की दर तय की गई है, चारधाम यात्रा प्रबंधन नियंत्रण संगठन ऋषिकेश में 11 पद हुए स्वीकृत, सिल्का सेंड की रॉयल्टी को 300 से 100 रूपये कम किया गया है, बाजपुर चीनी मील का आधुनकीकरण, कोषागार नियमावली में संशोधन किया गया है। 

#dhamiCabinet,#decisionsofDhamicabinet,,