देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): सोशल मीडिया में आज एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, वीडियो के वायरल होते ही उत्तराखंड की राजनीति गरम हो गई है, यह वीडियो शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल और एक युवक का बताया जा रहा है, जिसमें कि मंत्री और मंत्री के सुरक्षाकर्मी एक युवक से मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे हैं, मंत्री ने युवक पर थप्पड़ जड़ दिया, हाथापाई का वीडियो के वायरल होते ही विपक्षी दलों में जहां कांग्रेस ने मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल का इस्तीफे की मांग की है।
गौरतलब है वायरल वीडियो ऋषिकेश का बताया जा रहा है, मंत्री अग्रवाल और युवक के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद बात मारपीट तक पहुंच गई, जिससे भारतीय जनता पार्टी और मंत्री की फजीहत हो रही है। कैबिनेट मंत्री अग्रवाल का कहना है कि युवक ने गाली-गलौज की और उनका कुर्ता फाड़ दिया।



