केदारनाथ धाम में साफ-सफाई और स्वच्छता पर विशेष ध्यान, विषम परिस्थितियों में भी स्वच्छता का कार्य जारी .

देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): केदारनाथ धाम में साफ-सफाई और स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने के लिए डीएम मयूर दीक्षित ने नगर पंचायत केदारनाथ के अधिकारियों को धाम में स्वच्छता बनाए रखने के प्रति निर्देशित किया। 

जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में नगर पंचायत केदारनाथ के पर्यावरण मित्रों द्वारा भारी बारिश और बर्फबारी जैसी विषम परिस्थितियों में निरंतर साफ-सफाई का कार्य किया जा रहा है। ताकि केदारनाथ धाम में दर्शन करने आ रहे तीर्थ यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। 

बेहतर साफ-सफाई की व्यवस्था हो इसके लिए यात्रा मार्ग से धाम तक 336 पर्यावरण मित्रों को तैनात किया गया है। साथ ही 30 पर्यावरण मित्र यात्रा मार्ग और केदारनाथ में संचालित हो रहे सुलभ शौचालयों की साफ-सफाई के लिए तैनात किए गए हैं।