DGP ने केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर फाटा, सोनप्रयाग और गौरीकुंड क्षेत्र का किया निरीक्षण .

देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर फाटा, सोनप्रयाग और गौरीकुंड क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने यात्रा मार्ग से लगे थाना और चौकी प्रभारियों को अपने अपने क्षेत्र में सुरक्षा के मद्देनगर नियमित निरीक्षण करने के भी निर्देश दिए। 

पुलिस महानिदेशक ने गौरीकुंड में यात्रियों से बातचीत करते हुए व्यवस्थाओं पर लोगों की प्रतिक्रियाएं भी ली। उन्होंने पुलिस बल को बाबा केदार के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं से सौम्य व्यवहार करने के निर्देश भी दिए। इस दौरान पुलिस महानिदेशक ने यात्रा पर आने वाले सभी श्रद्धालुओं से सावधानी बरतने की अपील भी की।

#kedarnathdham,#DGPAshokkumar,,