देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): आजादी के अमृत महोत्सव के तहत गोवा आर्ट कॉलेज के छात्रों द्वारा भगवान विष्णु के दस अवतारों को पेंटिंग के माध्यम से दर्शाया गया है। आर्ट ऑफ कल्चर विभाग गोवा के सौजन्य से 17 सदस्यीय दल ने इस पेंटिंग को तैयार किया है। बीते दो सप्ताह से छात्रों द्वारा इसे तैयार किया जा रहा था।
भगवान विष्णु के 10 अवतारों सहित श्री बदरीनाथ के चित्रों को पेंटिंग के माध्यम से दर्शाया गया है। यह पेंटिंग श्री बदरीनाथ धाम में भारत के पहले गांव माणा जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थापित की गई है।
#BadrinathDham,,



