देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद के देहरादून मुख्यालय में चारधाम यात्रा के दौरान तीर्थ यात्रियों और यात्रा मार्ग पर स्थित होटल संचालकों की सहायता के लिए एक 15 लाइन का कॉल सेंटर शुरू किया गया है।
जिन यात्रियों ने चारधाम यात्रा के लिए होटल में बुकिंग करवा ली है, लेकिन वेबपोर्टल या मोबाइल एप के माध्यम से उनका पंजीकरण नहीं हो पा रहा है, ऐसे यात्री टोल फ्री नंबर-1364 अथवा 0135 1364 या फिर 0135-3520100 पर कॉल करके अपना पंजीकरण करवा सकते हैं।
यह सुविधा उत्तराखंड के उन होटल स्वामियों को भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिनके ग्राहकों को पंजीकरण नहीं मिल पाया है। ऐसे सभी मामलों में संबंधित यात्री को अपनी होटल बुकिंग की डिटेल ईमेल आईडी- touristcareuttarakhand@gmail.com पर अनिवार्य रूप से भेजनी होगी।
#ChardhamYatra,#CallCenter,#tollfreeNumber,,



