सेना में अग्निवीर की भर्ती साल 2023-24 के लिए ऑनलाइन परीक्षा 17 अप्रैल से होगी शुरू .

देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): भारतीय सेना में अग्निवीर की भर्ती साल 2023-24 के लिए 17 अप्रैल 2023 से ऑनलाइन परीक्षा आयोजित होने वाली है। अल्मोड़ा के भर्ती अधिकारी कर्नल आदित्य मिश्रा ने बताया कि परीक्षा के पहले दो दिनों के लिए प्रवेश पत्र ऑन लाइन जारी हो चुके है। 

सेना में भर्ती के इच्छुक उम्मीदवार, जिन्होंने सेना की वैबसाइट www.joinindianarmy.nic.in के द्वारा किसी भी ट्रेड के लिए आवेदन किया है, जैसे अग्निवीर नर्सिंग असिस्टेंट, नर्सिंग असिस्टेंट वेटनेरारी, नर्सिंग असिस्टेंट फ़ार्मा, वे सभी प्रवेश पत्र अपनी ई मेल पर चेक कर सकते है। 

सेना में भर्ती के सभी इच्छुक उम्मीदवारों को एड्मिट कार्ड अलग अलग चरणों में ऑनलाइन परीक्षा की अनुसूची के हिसाब से जारी किया जाएगा। वहीं एड्मिट कार्ड जारी होने की सूचना उम्मीदवारों को उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर मैसेज के द्वारा भी उपलब्ध कराई गई है। 

आपको बता दें कि परीक्षा के लिए कुमाऊं में 7 परीक्षा केंद्र चिन्हित किए गए हैं जहां ऑनलाइन परीक्षा का आयोजन किया जाएगा l  एक केंद्र द्वारहाट और 6  केंद्र हल्द्वानी में हैं। सेना भर्ती कार्यालय अल्मोड़ा को परीक्षा केंद्रों में परीक्षा के आयोजन की निगरानी के लिए चिन्हित किया गया है l

#AgniveerOnline examination,#Almora,#haldwani,#Dwarahat,,