देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने उच्चाधिकारियों के साथ टनकपुर के शारदा घाट से लेकर पूर्णागिरि क्षेत्र का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। कुमाऊं आयुक्त ने सिंचाई विभाग द्वारा कराए जा रहे घाट सौंदर्यीकरण और अन्य क्षेत्रों में कराए जा रहे बाढ़ सुरक्षा के कार्यों की जानकारी ली।
शारदा घाट निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने वहां मौजूद श्रद्धालुओं और व्यापारियों का भी हाल जाना। व्यापारियों ने आयुक्त शारदा घाट पर श्रद्धालुओं के लिए और अधिक आवश्यक व्यवस्था व व्यापारियों के लिए टीन शेड बनाए जाने का सुझाव भी दिया। आयुक्त ने बाटनागड़ में बनने वाले मोटर ब्रिज के संबध में भी जानकारी अधिकारियों ली।
इस दौरान उन्होंने ठूलीगाड़ और सीम-चुका-मार्ग पर बीते दिनों हुई दुर्घटना स्थल का भी निरीक्षण किया गया। आयुक्त ने सभी वाहनों की चेकिंग करते हुए श्रद्धालुओं की सुरक्षा में किसी प्रकार की कोई कोताही ना बरतने के निर्देश भी दिये।



