देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): श्री केदारनाथ धाम के कपाट आगामी 25 अप्रैल को सभी श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। धाम में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए हेलीकॉप्टर की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है। पुलिस प्रशासन ने हेलीकॉप्टर के माध्यम से यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए एडवायजरी जारी की है।
इस वर्ष की यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर से संबंधित ऑनलाइन बुकिंग हेतु आई.आर.सी.टी.सी को अधिकृत किया गया है। हेली सेवा बुकिंग हेतु आधिकारिक वेबसाइट heliyatra.irctc.co.in है। पुलिस प्रशासन ने हेली सेवाओं के लिये अन्य किसी वेबसाइट पर पंजीकरण न करने की अपील की है।
# IRCTC,#onlinehelibooking,#CharDhamYatra,,,



