मौसम विभाग ने राज्य के पर्वतीय व मैदानी क्षेत्रों में बारिश और ओलावृष्टि की जताई संभावना .

देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): उत्तराखंड में आज फिर मौसम में उतार-चढ़ाव देहने को मिला। मैदानी क्षेत्रों में सुबह से बादल और दोपहर के बाद धूप निकली है। सुबह बादलों ने आसमान को घेर लिया लेकिन दोपहर तक धूप खिल उठी। 

वहीं पहाड़ों पर कई जगह बादल छाए हैं। इस बीच, तड़के उत्तरकाशी जिले में यमुनोत्री धाम समेत आसपास की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई। देहरादून जिले में स्थित पर्यटक नगरी मसूरी में सर्द हवाएं चलने से ठंड महसूस की जा रही है। 

मौसम विभाग ने राज्य के पर्वतीय व मैदानी क्षेत्रों में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई है। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि ऊचीं चोटियों पर हिमपात और निचले इलाकों में बारिश व ओलावृष्टि हो सकती है। मैदानी क्षेत्रों में भी हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद है। इससे तापमान में गिरावट आ सकती है।