देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में भ्रष्टाचार के खिलाफ जन जागरूकता फैलाये जाने हेतु तैयार किये गये वीडियो गीत का विमोचन किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस गीत के माध्यम से सरकार द्वारा सुशासन की दिशा में किये जा रहे कार्यों को दिखाने का शानदार प्रयास किया गया है। इस गीत में सरकार द्वारा भ्रष्टाचार और नकल के विरूद्ध अपनाये जा रहे सख्त रूख व जीरो टॉलरेंस की नीति को प्रदर्शित किया गया है।
यह गीत गीतकार व गायक भूपेन्द्र बसेड़ा द्वारा क्षेत्रीय मिश्रित भाषा का उपयोग कर तैयार किया गया है। इसके बोल है ‘‘न कर-न कर भ्रष्टाचार, सख्त हैरे यो सरकार’’। इस वीडियो गीत में मुख्य किरदार ओम तरोनी और उर्वशी शाह द्वारा भूमिका निभायी गयी है। संगीत विक्की जुयाल द्वारा दिया गया है। इस अवसर पर विधायक मोहन सिंह मेहरा, सचिव आर. मीनाक्षी सुदंरम्, महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी आदि उपस्थित थे।
#VideosongNakar-Nakarbhrashtachar,,,



