देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): श्री केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग में संचालित होने वाले घोड़े-खच्चरों के साथ किसी प्रकार की कोई पशु क्रूरता न हो, जिला प्रशासन इसका ध्यान रख रहा है। इसके लिए जिला प्रशासन के तत्वावधान में आज दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में पशु कल्याण संगठन के सदस्यों ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पशु क्रूरता अधिनियम के बारे में जानकारी दी गई। प्रशिक्षण कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक डॉ. विशाखा अशोक भदाणे ने कहा कि केदारनाथ यात्रा मार्ग में संचालित होने वाले घोड़े-खच्चरों के साथ किसी प्रकार की कोई क्रूरता न हो इस पर कड़ी निगरानी रखी जानी है। उन्होंने कहा कि सभी संवेदनशीलता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें। किसी भी प्रकार से कोई क्रूरता पाये जाने पर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत त्वरित कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।
#chardhamyatraRoute,,



