G-20 सम्मेलन में आए विदेशी मेहमानों ने कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के बिजरानी ज़ोन में जंगल सफारी की.

देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): रामनगर में जी-20 सम्मेलन में आए विदेशी मेहमानों ने आज सुबह कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के बिजरानी ज़ोन में जंगल सफारी की। साथ ही कॉर्बेट टाइगर रिज़र्व की जैव विविधता, जनसहभागिता और सामंजस्य के बारे में भी जाना। इस दौरान गेट पर उनका पार्क प्रशासन की ओर से उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। 

पार्क के आमडंडा गेट पर स्थानीय महिलाओं ने विदेशी मेहमानों का पारंपरिक परिधानों में तिलक कर, स्वागत किया। बिजरानी ज़ोन में विदेशी प्रतिनिधियों को अलग-अलग मार्गों से ले जाया गया। इस दौरान उत्तराखंड वन विभाग के अध्यक्ष विनोद सिंघल, मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक समीर सिन्हा, कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक डॉ. धीरज पांडेय समेत अन्य वन अधिकारी मौजूद रहे। 

कार्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक डॉ धीरज पांडे ने कहा कि जी-20 के लिए आए वैज्ञानिक सलाहकारों ने कार्बेट में न सिर्फ जंगल सफ़ारी की बल्कि पर्यावरण के साथ मनुष्य और अन्य जीवों के पारस्परिक संबंध यानी वन हेल्थ के विचार को यहां प्रत्यक्ष तौर पर अनुभव भी किया।
 

#G-20 summit,#RamnagarCorbettPark,,,