उत्तराखंड में एक अप्रैल से बिजली होगी महंगी, विद्युत नियामक आयोग ने नया टैरिफ  किया जारी.

देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): उत्तराखंड में एक अप्रैल से बिजली महंगी होगी। विद्युत नियामक आयोग ने बिजली दरों में 9.64 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। आज नियामक आयोग ने नया टैरिफ जारी किया। प्रदेश के 4 लाख घरेलू उपभोक्ताओं के लिए 10 पैसे प्रति यूनिट की बढ़ोतरी की गई है।

आयोग ने फिक्स चार्ज में कोई बदलाव नहीं किया है। करीब 7000 मत्स्य पालक अब कॉमर्शियल के बजाय कृषि उपभोक्ता के तौर पर बिजली का लाभ ले सकेंगे। 

10 दिन में बिल का डिजिटल भुगतान करने पर उपभोक्ता को 1.50 प्रतिशत  और अन्य माध्यम से 1 प्रतिशत की छूट मिलेगी। किसान अगर ट्यूबवेल का बिल एक माह में जमा कराएगा तो उसे 5 प्रतिशत  की छूट दी जाएगी। 

विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष डीपी गैरोला ने कहा कि बिजली की मांग बढ़ने और राज्य से बाहर से खरीद के चलते बिजली के दाम बढ़ाए गए हैं।