देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया आज दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचे। सुबह जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत और मदन कौशिक ने उनका स्वागत किया।
इसके बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री देहरादून स्थित जीटीसी हेलिपैड पहुंचे जहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनका स्वागत किया। राज्य में दो दिवसीय भ्रमण के दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री आज सीमांत जनपद चमोली के मलारी गांव में प्रवास कर रहे हैं। चमोली जाने से पहले आज देहरादून में उन्होंने कैनाल रोड स्थित प्रधानमंत्री जनऔषधि केंद्र का निरीक्षण किया।
#UnionHealthMinister,#MansukhMandaviya,,,



