Delhi: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कल देर शाम नई दिल्ली राष्ट्रपति भवन में एक नागरिक अलंकरण समारोह में वर्ष 2023 के लिए 54 पद्म पुरस्कार प्रदान किए। इनमें 3 पद्म विभूषण, 4 पद्म भूषण और 47 पद्मश्री पुरस्कार शामिल हैं। राष्ट्रपति मुर्मू ने सार्वजनिक महत्व के क्षेत्र में एस0 एम0 कृष्णा को पद्म विभूषण प्रदान किया।
वास्तुकला के क्षेत्र में प्रोफेसर बालकृष्ण दोशी को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। अध्यात्म के क्षेत्र में कमलेश डी0 पटेल को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया।
साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में कपिल कपूर को पद्म भूषण प्रदान किया गया। सुमन कल्याणपुर को कला के क्षेत्र में और आदित्य बिड़ला समूह के अध्यक्ष - कुमार मंगलम बिड़ला को व्यापार और उद्योग के क्षेत्र में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया।
पद्मश्री पुरस्कार पाने वालों में चिंतलपति वेंकटपति राजू, बंदी रामकृष्ण रेड्डी, मंगला कांता रॉय, मनोरंजन साहू, कोटा सच्चिदानंद शास्त्री, गुरचरण सिंह, जी. वेलुचामी, कर्मा वांग्चु, लक्ष्मण सिंह, प्रकाश चंद्र सूद, नेहु-नुओ सोरही, एस. सुब्बारामन, विश्वनाथ प्रसाद तिवारी, धनीराम टोटो और गुलाम मोहम्मद जज़ शामिल हैं।
#PadmaAwards,#PresidentDraupadiMurmu, ,



