देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और खेल मंत्री रेखा आर्या ने आज देवभूमि उत्तराखण्ड खेलरत्न पुरस्कार, देवभूमि उत्तराखण्ड द्रोणाचार्य पुरस्कार, लाईफटाइम अचीवमेंट पुरस्कारऔर वर्ष 2021 और 2022 के राष्ट्रीय स्तर के 168 पदक विजेता खिलाड़ियों और 42 प्रशिक्षकों को नकद पुरस्कार से सम्मानित किया।
साथ ही खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों के लिए लगभग 2 करोड़ 80 लाख रुपये की धनराशि भी वितरित की गई। राजधानी देहरादून में खेल विभाग द्वारा आयोजित इस सम्मान समारोह में देवभूमि उत्तराखण्ड खेल रत्न पुरस्कार वर्ष 2019-20 के लिए बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन, देवभूमि उत्तराखण्ड खेल रत्न पुरस्कार वर्ष 2020-21के लिए एथलेटिक्स खिलाड़ी चन्दन सिंह, देवभूमि उत्तराखण्ड द्रोणाचार्य पुरस्कार वर्ष 2019-20 के लिए बैडमिन्टन प्रशिक्षक धीरेन्द्र कुमार सेन।
देवभूमि उत्तराखण्ड द्रोणाचार्य पुरस्कार वर्ष 2020-21 के लिए ताईक्वांडो प्रशिक्षक कमलेश कुमार तिवारी, देवभूमि उत्तराखण्ड द्रोणाचार्य पुरस्कार वर्ष 2021-22 के लिए तीरंदाजी प्रशिक्षक संदीप कुमार डुकलान, वर्ष 2021-22 का लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार सुरेश चन्द्र पाण्डे को एथलेटिक्स खेल में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि सरकार और विभाग के द्वारा खिलाड़ियो की खेल प्रतिभा निखारने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है।
#DevbhoomiUttarakhandKhelRatna,,



