देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): मौसम विभाग की ओर से 19 अगस्त को उत्तरकाशी,देहरादून, नैनीताल, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिले के कुछ-कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है।
जबकि राज्य के सभी जिलों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने व तीव्र से अति तीव्र वर्षा होने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
20 अगस्त को राजधानी देहरादून ,बागेश्वर, पौड़ी ,पिथौरागढ़, चमोली ,रुद्रप्रयाग उत्तरकाशी, चंपावत एवं नैनीताल जिले के कुछ-कुछ इलाकों में भारी बारिश का संभावना जताई गई है, वहीं राज्य के सभी जनपदों में आकाशीय बिजली चमकने के साथ भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
21 अगस्त को राजधानी देहरादून, बागेश्वर पौड़ी ,पिथौरागढ़, चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, चंपावत, नैनीताल जिले के कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है, जबकि राज्य के शेष जिलों में कहीं कहीं गर्जन के साथ तेज बारिश की आशंका जताई गई है और येलो अलर्ट जारी किया गया है।
22 अगस्त को राज्य के पर्वतीय जनपदों एवं उधम सिंह नगर जिले के कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है, शेष अन्य जनपदों में भी बारिश का पूर्वानुमान जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है ।



