उत्तराखंड विधानसभा के मॉनसून सत्र को लेकर भाजपा विधानमंडल दल की बैठक, सीएम धामी हुए शामिल .

देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): 19 अगस्त से गैरसैंण में होने वाले उत्तराखंड विधानसभा के मॉनसून सत्र को लेकर भाजपा विधानमंडल दल की बैठक हुई, बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी शामिल हुए, बैठक में आगामी विधानसभा सत्र की रूपरेखा को लेकर मंत्रीगणों एवं विधायकगणों के साथ विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत विचार विमर्श किया गया। विधानसभा के मॉनसून सत्र को लेकर प्रशासन ने सभी तैयारियों पूरी कर ली गई हैं। 

बैठक में संसदीय कार्यमंत्री सुबोध उनियाल, भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम भी मौजूद रहे।