मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक, डेयरी विकास की गंगा गाय योजना के विलय को कैबिनेट की मंजूरी.

देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक आयोजित हुई। बैठक के बाद महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने प्रेस ब्रीफिंग के द्वारा कैबिनेट के महत्वपूर्ण निर्णयों की जानकारी दी। 

बदरीनाथ मास्टर प्लान के तहत निर्माणाधीन आईएसबीटी की दीवार पर म्यूरल आर्ट के प्रस्ताव को मंजूरी

सहकारिता विभाग में उपनिबंधक ऑडिट के निसंवर्गीय पद को मिली मंजूरी

पशुपालन विभाग की योजना जिसमें अनुसूचित जाति/जनजाति के लाभार्थियों को पशुपालन के लिए 90% तक की सब्सिडी दी जाती है और डेयरी विकास की गंगा गाय योजना के विलय को कैबिनेट ने मंजूरी प्रदान की। अब इस योजना का लाभ सामान्य वर्ग के लोगों को भी दिया जाएगा।

पशुपालन विभाग के अंतर्गत पशुधन प्रसार अधिकारियों के चयन के बाद इन्हें 2 साल तक का प्रशिक्षण दिया जाता है। इस प्रशिक्षण की अवधि को 2 साल से घटाकर 1 वर्ष किए जाने के निर्णय को भी कैबिनेट ने मंजूरी दी।