सीएम धामी निर्देश पर स्वास्थ्य और सूचना विभाग ने पत्रकारों और उनके परिजनों के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य कैंप किया आयोजित .

देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर स्वास्थ्य और सूचना विभाग ने मिलकर देहरादून में पत्रकारों और उनके परिजनों के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य कैंप आयोजित किया। इस दौरान 350 से अधिक पत्रकारों और उनके परिवारों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। 

निदेशक चिकित्सा शिक्षा डॉ. आशुतोष सयाना ने बताया कि कैंप में फिजिशियन डॉ. विवेकानंद सत्यावली, डॉ. अंकुर पांडे, डॉ. एनएस बिष्ट, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अशोक कुमार, ईएनटी डॉ. पीयूष त्रिपाठी और राजकीय दून मेडिकल कॉलेज के अन्य वरिष्ठ चिकित्सक और पैरामेडिकल स्टाफ उपस्थित रहे।

डॉ. आशुतोष सयाना ने बताया कैंप में आभा आईडी के साथ-साथ 'वय वंदन' कार्ड भी बनाए गए। उन्होंने कहा कि कई पत्रकारों को पहली बार शुगर, बीपी और दृष्टि दोष जैसी समस्याओं का पता चला, जिसके लिए उन्हें तत्काल परामर्श और दवाएं दी गईं।