मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने गोपेश्वर और ज्योतिर्मठ में आयोजित जनसभा को संबोधित कर भाजपा वोट करने की अपील की .

देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने गोपेश्वर, चमोली से भाजपा प्रत्याशी संदीप रावत के पक्ष में आयोजित जनसभा को संबोधित कर जनता से निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड बहुमत से विजयी बनाने की अपील की। 

वहीं ज्योतिर्मठ,चमोली में भाजपा प्रत्याशी सुषमा डिमरी के पक्ष में आयोजित जनसभा को संबोधित कर लोगों से समस्त भाजपा उम्मीदवारों को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। मुख्यमंत्री ने कहा जनसभा में जिस प्रकार जनता का समर्थन व विशेषकर मातृशक्ति का आशीर्वाद मिला, उसे देख कर भाजपा उम्मीदवारों की प्रचंड जीत के प्रति आश्वस्त हूँ।