मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने नगर निकाय चुनावों के लिए भाजपा का संकल्प पत्र जारी किया .

देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून भाजपा प्रदेश मुख्यालय में राज्य के नगर निगम चुनावों के लिए पार्टी का संकल्प पत्र जारी किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार उत्तराखंड को विकास की नई ऊंचाइयां देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। 

उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत हर शहर में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन और सफाई व्यवस्था को और बेहतर और मजबूत किया जा रहा है। सीएम धामी ने कहा कि स्मार्ट सिटी मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना और अमृत योजना जैसी विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदेश के हर नागरिक को दिलाने का प्रयास किया गया है। 

इस बीच प्रदेश में आगामी निकाय चुनाव में राजनैतिक पार्टियां मतदाताओं को लुभाने में लगी हैं। चुनाव प्रचार अभियान के तहत राजनैतिक पार्टियों की ओर से जनसभाएं, रोड शो, पदयात्रा और जनसंपर्क सहित अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।