उत्तरकाशी जिले में शीतकालीन और आगामी चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर तैयारी जारी .

देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): उत्तरकाशी जिले में शीतकालीन और आगामी चारधाम यात्रा को दृष्टिगत व्यवस्थाओं को सुदृद्ध किया जा रहा है। इसके तहत यमुनोत्री यात्रा पड़ावों के मुख्य मार्गों में आजीविका गतिविधियों को विकसित किये जाने और स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं की आय वृद्धि के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। 

आज शासन-प्रशासन के अधिकारियों ने खरसाली, जानकी चट्टी और अन्य स्थानों पर आउटलेट केन्द्रों के संचालन को लेकर भूमि चयन कार्यों का निरीक्षण किया।