केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव: यशपाल आर्य, करन माहरा ने कांग्रेस प्रत्याशी मनोज रावत के लिए वोट की अपील की.

देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): रूद्रप्रयाग जिले की केदारनाथ विधानसभा सीट पर उप चुनाव को लेकर सभी राजनैतिक दलों का प्रचार-प्रसार चरम पर है। चुनाव प्रचार करते हुए इस बीच अगस्त्यमुनि में नुक्कड़ सभा करते हुए कांग्रेस नेता डॉ. हरक सिंह रावत ने कहा कि भाजपा ने जनता से केवल झूठे वादे किए हैं और इस बार के उपचुनाव में जनता भाजपा को इसका जवाब देगी।  वहीं आज प्रीतम सिंह ने केदारनाथ में चुनाव प्रचार किया और जनता से कांग्रेस प्रत्याशी मनोज रावत के लिए वोट की अपील की। 

वहीं नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और करन माहरा ने विभिन्न क्षेत्रों में जनता से जनसम्पर्क कर जनसभाओं को संबोधित किया।